शेयर बाजार में ट्रेडिंग करके आसानी से पैसा कमाने के 20 महत्वपूर्ण नियम

ट्रेडिंग के नियम

शेयर बाजार में ट्रेडिंग करके आसानी से पैसा कमाने के 20 महत्वपूर्ण नियम निम्नलिखित हैं |

कितने रुपए लगाने हैं  :- 

जब भी हम शेयर मार्केट में रुपए लगाना चाहते हैं |

तो सबसे पहले हमें यह पता होना चाहिए कि हमारे पास कितने रुपए हैं ?

जो हम शेयर मार्केट में लगा सकते हैं |

आपको यह ध्यान रखना है कि आप – जो पैसे लगा रहे हैं |

वह पैसे उधार लिए हुए नहीं होने चाहिए | वह आपकी कमाई के होने चाहिए |

इस प्रकार आप यह निर्धारित कर लेंगे कि आपने कितने पैसे लगाने हैं |

कितने समय तक लगाने हैं  :-

अब पिछले नियम में आपने यह डिक्लेयर कर लिया है कि आपको कितने रुपए लगाने हैं |

अब आपको यह निर्धारित करना है कि जो रुपए आप लगाना चाहते हैं वह कितने समय तक आपको नहीं चाहिए |

यह समय निर्धारित करते वक्त आपको पूर्ण सावधानी रखनी पड़ेगी | इसी हिसाब से आपको मार्केट में पैसे लगाने पड़ेंगे | यदि आपने समय निर्धारित करते समय किसी भी प्रकार की जल्दबाजी की तो नुकसान आपको भुगतना पड़ेगा | अतः यह बहुत इंपॉर्टेंट नियम है |

आपका टारगेट कितना है :-

किसी भी प्रकार का शेयर लेने से पहले आपको यह सोचना है कि आप कितने परसेंट रुपए अपनी लगाई हुई  संपत्ति पर एक बार में कमाना चाहते हैं | अर्थात आपको अपना टारगेट ध्यान होना चाहिए |

शेयर का फंडामेंटल चेक करना :-

कोई भी शेयर लेने से पहले आपको उस कंपनी का पूरा ब्यूरो पता करना चाहिए |

  • वह कंपनी क्या काम करती है |
  • पिछले कितने वर्षों से वह कंपनी काम कर रही है |
  • पिछले 1 साल में उस कंपनी ने कितना रिटर्न बना कर दिया है |
  • पिछले 5 सालों में कंपनी का कितना CAGR  रिटर्न है |
  • क्या कंपनी का व्यवसाय आपको समझ में आ रहा है |
  • क्या उसे कंपनी का व्यवसाय लंबे समय तक चलने वाला है |

यह सभी फैक्टर चेक करके यदि आपको सही लगते हैं –  तोआप इस कंपनी का शेयर खरीद सकते हैं |

अगर आपको कंपनी के व्यवसाय पर कोई शक है तो आप किसी और कंपनी के शेयर  को चेक कर सकते हैं और अपना निर्णय  बदल सकते हैं |

शेयर बाजार में ट्रेडिंग करके आसानी से पैसा कमाने के 20 महत्वपूर्ण नियम इस पोस्ट में सीख रहे हैं |

शेयर का टेक्निकल चेक करना :-

अब हमें शेयर  का टेक्निकल चेक करना चाहिए | इसके टेक्निकल में कई प्रकार के इंडिकेटर , मूविंग एवरेज ,चार्ट्स आदि आते हैं |

हमें ध्यान से इन सब को चेक करना चाहिए | यह शेयर  के बारे में खरीदने का संकेत दे रहे हैं या नहीं |

यह समझ लेना चाहिए | यदि यह सभी फैक्टर खरीदने का इशारा कर रहे हो |

तो आपको अपने खुद का विवेक लगाते हुए शेयर खरीदने का निर्णय ले लेना चाहिए | अन्यथा किसी और शेयर  को देखना चाहिए |

ऊपर का सर्किट :-

यदि किसी शेयर में ऊपर का सर्किट बार-बार लग रहा हो तो वह शेयर नहीं खरीदना चाहिए |

नीचे का सर्किट :-

यदि किसी शेयर में नीचे का सर्किट  बार-बार  लग रहा हो तो वह शेयर नहीं खरीदना चाहिए |

वॉच करना :-

किसी शेयर को लेने से पहले कम से कम 2 महीने तक शेयर को चलते हुए देखना चाहिए |

ताकि आपको यह पता लग जाए की शेयर  किस मूवमेंट से काम करता है |

ऐसा करने से आपको पता लग जाएगा कि शेयर आपके लेने के योग्य है या नहीं |

शेयर  का इतिहास चेक करना :-

हमें शेयर  का इतिहास ढंग से चेक करना चाहिए |

  • हर रोज वह कितने परसेंट ऊपर नीचे जाता है |
  • कितना ऊपर या नीचे खुलता है |
  • कितना ऊपर नीचे बंद होता है |
  • उसकी चाल कितने परसेंट की रहती है |

ऐसा चेक करने के लिए बहुत सी वेबसाइट्स हैं |

जो पीछे का हर दिन का डाटा शो करती है | आप वहां जाकर अपने शेयर  की जानकारी चेक कर सकते हैं |

और उसका इतिहास चेक कर सकते हैं | अगर आपको अब अच्छा लगे तो उस शेयर  में आप पैसे लगा सकते हैं | 

शेयर की खबर चेक करना :-

शेयर लेने से पहले हमें कुछ दिन पहले की तथा वर्तमान की सभी खबरों को पढ़ लेना चाहिए |

ऐसी खबरें जो उसे शेयर से संबंधित हैं | इससे आपको पता लगेगा कि उसे कंपनी का शेयर  किसी मुसीबत में तो नहीं है |

यदि आपको वह शेयर किसी मुसीबत में लगे तो उसे शेयर को खरीदना नहीं है |

प्रतिदिन कामकाज की स्थिति :-

आपको उसे शेयर के प्रतिदिन के कामकाज की स्थिति का ज्ञान होना चाहिए |

क्या उसे शेयर  में प्रतिदिन खरीदने बेचने वाले उपलब्ध होते हैं या नहीं |

अर्थात उस शेयर  में वॉल्यूम होता है या नहीं | जिस शेयर में जितना ज्यादा वॉल्यूम होता है उतना ही वह शेयर ज्यादा चलता है | 

चाहे वह नीचे की तरफ जाए , चाहे वह ऊपर की तरफ जाए |

इसलिए वॉल्यूम होना बहुत जरूरी है |

अगर उस शेयर में वॉल्यूम नहीं है तो उसे शेयर में काम बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए |

कई शेयर में कभी-कभी वॉल्यूम होता है | कभी-कभी बिल्कुल भी वॉल्यूम नहीं होता है |

ऐसे शेयर अच्छे नहीं होते हैं | इन्हें नहीं खरीदना चाहिए |

शेयर बाजार में ट्रेडिंग करके आसानी से पैसा कमाने के 20 महत्वपूर्ण नियम इस पोस्ट में सीख रहे हैं |

स्वयं पर नियंत्रण रखना :-

यदि आपका स्वयं पर नियंत्रण है तो आपको शेयर बाजार में काम करना चाहिए |

अन्यथा आपको शेयर बाजार में कभी नहीं उतरना चाहिए | क्योंकि ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है |

यदि आप स्वयं पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो आप सभी नियम भूल जाएंगे और आपका नुकसान होना तय है |

इसलिए सबसे पहले यह सुनिश्चित कर लीजिए कि आप अपने स्वयं पर नियंत्रण रखेंगे | 

शेयर मूल्य का उतार चढ़ाव :-

शेयर खरीदने के बाद – आपका टारगेट आने से पहले कई बार आपको शेयर नीचे के रेट दिखाएगा |

क्या आप इन नीचे के रैटों को देखकर घबराएंगे तो नहीं | यदि घबराएंगे तो आपको शेयर  कभी नहीं खरीदना चाहिए |

क्योंकि शेयर बाजार के अंदर उतार चढ़ाव होना निश्चित है |

जब शेयर  का प्राइस नीचे गिरेगा तो – क्या आप अपने आप को संभाल सकते हो |

यदि हां तो आप शेयर आराम से खरीद सकते हो | अन्यथा शेयर खरीदने की कोशिश मत करना |

क्योंकि जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं है | सब कुछ हमारी जिंदगी के लिए ही है |

सुनिश्चित करना :-

सबसे पहले आपको यह सुनिश्चित करना है कि आपको शेयर  अपनी मर्जी से लेने हैं या किसी के कहने पर लेने हैं |

यदि आपको अपनी मर्जी से शेयर लेने हैं तो आपको किसी से भी पूछना नहीं है |

और यदि किसी और की मर्जी से लेने हैं तो स्वयं का दिमाग USE  नहीं करना है |

क्योंकि अगर दोनों का दिमागएक साथ काम करेगा तो निश्चित रूप से फ्यूचर में हानि होगी |

इसीलिए पूर्ण रूप से किसी एक का दिमाग काम करना चाहिए और उसी के हिसाब से शेयर को खरीदना चाहिए |

बार-बार ना देखना :-

जब एक बार शेयर  आपने खरीद लिया तो आपको उसका सेल का टारगेट लगाकर छोड़ देना चाहिए |

उस दौरान बार-बार शेयर मार्केट को नहीं देखना चाहिए |

फिर भी अगर आप शेयर मार्केट को देखना चाहते हैं | तो आपको उसे शेयर के बारे में नहीं सोचना  है जो आपने ले रखा है |

इसके अलावा किसी दूसरे शेयर के बारे में आप अपनी रिसर्च कर सकते हैं | और शेयर मार्केट में अपनी नॉलेज बढ़ा सकते हैं |

इसमें कुछ भी गलत नहीं है |

शेयर बाजार में ट्रेडिंग करके आसानी से पैसा कमाने के 20 महत्वपूर्ण नियम इस पोस्ट में सीख रहे हैं |

डिमैट अकाउंट खोलना(शेयर मार्केट का अकाउंट) :-

एक बार अच्छी तरीके से चेक करके आप किसी अच्छे ब्रोकर की सहायता से अपना डिमैट अकाउंट खोल सकते हैं |

लेकिन एक बार अकाउंट खोलने के बाद ,  आपको बार-बार ब्रोकर चेंज नहीं करना है |

इसमे अकाउंट खोलने का लिंक निमन्लिखित है,

अकाउंट खोलो

आपका ज्ञान :-

आप अगर शेयर मार्केट में अच्छी तरीके से काम करना चाहते हैं तोआपको शेयर मार्केट का बेसिक तथा टेक्निकल नॉलेज होना बहुत ज्यादा जरूरी है | 

टेक्निकल नॉलेज में चार्ट की अच्छी नॉलेज होना बहुत ज्यादा जरूरी है |

ताकि आप किसी भी शेयर का टेक्निकल अच्छी तरीके से चेक कर सकते हैं |

सफल व्यक्ति :-

ऐसे व्यक्ति जो शेयर मार्केट में सक्सेस हुए हैं अर्थात पैसे कमाए हैं | उनके बारे में अच्छी तरीके से अध्ययन करना चाहिए |

ताकि आपको नॉलेज हो | और आप आसानी से शेयर मार्केट के व्यवसाय में सफल हो सके | 

असफल व्यक्ति :- 

ऐसे व्यक्ति जो शेयर मार्केट में सक्सेस नहीं हुए हैं | अर्थात जिन्होंने पैसे नहीं कमाए हैं |

उनके बारे में अच्छी तरीके से अध्ययन करना चाहिए |

ताकि आपको यह नॉलेज हो कि किस प्रकार की कमियां उनके शेयर बाजार के सफर में रह गई थी |

और आप ऐसी गलतियां कभी ना करें ताकि आप असफल होने से बच जाएं |

किसी शेयर से प्यार :-

किसी भी एक विशेष प्रकार के शेयर सेआपको प्यार नहीं होना चाहिए | 

क्योंकि एक बार प्यार होने के बाद आप उसे शेयर का पीछा नहीं छोड़ सकेंगे और वह आपको बर्बाद कर देगा |

इसीलिए किसी शेयर के बारे में गलत पता लगने के बाद उससे दूर होना चाहिए |

शेयर बाजार में ट्रेडिंग करके आसानी से पैसा कमाने के 20 महत्वपूर्ण नियम इस पोस्ट में हमने सीखें हैं |

शेयर बाजार की परिभाषाएं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *