Toluna Se Paise Kaise Kamaye
आज हम सीख रहे हैं पैसे कैसे कमाए के नए विषय ‘ Toluna Se Paise Kaise Kamaye ’ / ‘ Toluna से पैसे कैसे कमाए ’ के बारे में |
दुनिया में हर कोई व्यक्ति पैसा कमाना चाहता है | जिसके लिए वह दिन रात मेहनत करता है |
आज के इस युग में आप घर बैठे पैसे कमा सकते हैं |
यदि आप घर बैठ कर पैसे कैसे कमाए के बारे में सर्च कर रहे हैं तो आपको यह मेरा आर्टिकल पसंद आने वाला है |
जी हां दोस्तों, वर्तमान समय में ऐसी बहुत सी वेबसाइट उपलब्ध हैं जो सर्वे करने के पैसे देती हैं |
Toluna उनमें से एक है |
इस वेबसाइट पर सर्वे करने के अलावा और भी बहुत कुछ उपलब्ध है जिसकी सहायता से आप पैसे कमा सकते हैं |
Table of Contents
Toluna Kya Hai :-
इस वेबसाइट पर बहुत से लोगों का समूह होता है |
जहां पर वे लोग कई ब्रांड के प्रोडक्ट और उनकी सर्विस के बारे में अपनी राय साझा करते हैं |
बहुत से लोग होने वाले दैनिक सर्वे के उत्तर देकर अंक प्राप्त करते हैं |
बाद में इन अंको को वाउचर और पैसों के रूप में बदलकर प्राप्त करते हैं |
इससे पहले कि हम शुरुआत करें आपको इस वेबसाइट पर एक अकाउंट की आवश्यकता होगी |
Toluna Par Account Banana :-
सर्वप्रथम गूगल पर वेबसाइट को सर्च कर ओपन करें |
ओपन करने के पश्चात वेबसाइट के होम पेज पर दिखाई दे रहे साइन अप बटन पर क्लिक करें |
इस वेबसाइट पर अकाउंट बनाने के लिए आपको सामान्य जानकारियां देनी होगी |
सामान्य जानकारियां जैसे:- अपना नाम, जन्म की दिनांक, लिंग, ईमेल आईडी, उस देश का नाम जिसमें आप रहते हैं, पिन कोड, मोबाइल नंबर तथा एक पासवर्ड |
अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें |
इस प्रकार आपका इस वेबसाइट पर अकाउंट बन जाता है |
Toluna Points Ke Fayde :-
हम सीख रहे हैं ‘ Toluna Se Paise Kaise Kamaye’ / ‘ Toluna से पैसे कैसे कमाए’ के बारे में |
Toluna Points Kaise Kamaye :-
इस वेबसाइट पर पॉइंट कमाने के बहुत से तरीके हैं उनमें से कुछ निम्न है,
Toluna Survey :-
जैसा कि मैंने पहले बताया था यह सर्वे के द्वारा पैसे कमाने वाली वेबसाइट है |
इस वेबसाइट पर आप अपने रुचि रखने वाले किसी भी क्षेत्र का सर्वे कर सकते हैं |
किसी भी क्षेत्र के सर्वे करने पर आपको पॉइंट मिलते हैं |
इन पॉइंट्स को रिडीम करके आप पैसे कमा सकते हैं |
Profile Survey :-
आपको इस वेबसाइट पर प्रोफाइल सर्वे नाम का ऑप्शन दिखाई देगा |
यह सर्वे आपके बारे में बताने के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है | इससे यह पता लगेगा कि आप कैसे इंसान हैं और आपकी किस क्षेत्र में रुचि है |
आपको कुल 13 प्रोफाइल सर्वे करने को मिलते हैं |
प्रत्येक प्रोफाइल सर्वे से आप 100 पॉइंट कमा सकते हैं |
Voting In Sponsored Polls :-
सर्वे बटन के ऊपर की तरफ आपको एक और ऑप्शन दिखाई देगा जिसका नाम Sponsored Content है |
Sponsored Content बटन पर क्लिक करने के पश्चात यह आपको समुदाय के चुनावों पर पुनर्निर्देशित करेगा |
इस सर्वे को पूरा करने पर आपको 15 पॉइंट मिलते हैं |
Participate In Contest :-
Toluna द्वारा यूजर को समुदाय में अधिक पोस्ट डालने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु समय-समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है |
प्रतियोगिताओं में भाग लेने वालों को कुछ पॉइंट और ड्रा कूपन दिया जाता है |
उदाहरण के तौर पर Toluna वेबसाइट ने 2019 के वैलेंटाइन डे पर प्रतियोगिता का आयोजन किया था |
इस वेबसाइट के सदस्यों ने यूजर को 2019 के वैलेंटाइन डे पर उनके प्लान के बारे में लिखने के लिए कहा |
सभी पात्र प्रवेशको को इसके लिए 1000 पॉइंट्स का पुरस्कार दिया गया |
फिर Toluna ने 8 बेस्ट प्लान का चुनाव किया |
तथा उन प्लान को लिखने वाले सभी लेखक को दो रात के खाने के लिए पुरस्कृत किया गया |
इस वेबसाइट के द्वारा ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर किया जाता है |
Your Own Contest :-
आप अपने क्षेत्र में एक प्रतियोगिता का आयोजन कर सकते हैं |
यदि आप समर्थ नहीं है तो प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए Toluna को मदद करने के लिए कह सकते हैं |
इस प्रतियोगिता में आप स्वयं नहीं जीत सकते परंतु Toluna इसके लिए आपको बोनस पॉइंट प्रदान करेगा |
Refer A Friend :-
आप अपने अकाउंट के रेफरल कोड को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर सकते हैं |
जो भी लोग आपके रेफरल कोड से इस वेबसाइट से जुड़ेंगे आपको प्रत्येक के बदले 500 पॉइंट मिलेंगे |
Playing Toluna’s Game :-
इस वेबसाइट पर आप गेम खेलकर भी पॉइंट कमा सकते हैं |
कुछ गेम निर्धारित समय के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध होते हैं |
आप सभी गेम खेलने के लिए स्वतंत्र है |
सबसे आसान गेम Daily Toluna Wheel है |
आपको बस पहिया घमाना है जिसके बदले आपको पॉइंट मिलेंगे |
FAQ (Frequently Asked Questions) : Toluna से पैसे कैसे कमाए ?
‘ Toulna Influencers ’ Kya Hai ?
जो लोग दैनिक होने वाले सर्वे में भाग लेते हैं ‘ Toulna Influencers ’ उन्हें कहते हैं |
उन लोगों के द्वारा किए गए सर्वे का उपयोग कंपनियों द्वारा यह ज्ञात करने के लिए किया जाता है वे क्या सही कर रहे हैं, वे क्या गलत कर रहे हैं और उन्हें क्या करना चाहिए |
Toluna समुदाय क्या है ?
Toluna के विश्व के 50 देशों में 28 भाषाओं में 20 मिलियन से ज्यादा यूजर है |
इस वेबसाइट के सर्वे में भाग लेकर आप बड़े बड़े ब्रांड के प्रोडक्ट के बारे में अपनी राय साझा कर सकते हैं |
इसमें भाग लेने पर आपको पॉइंट भी दिए जाते हैं |
Toluna पॉइंट क्या है ?
यह एक प्रकार की वर्चुअल करेंसी है जो सर्वे में भाग लेने वाले सदस्यों को प्रदान की जाती है |
यदि आप प्रथम बार इस पर अपना अकाउंट बनाते हैं तो आपको 500 पॉइंट दिए जाते हैं |
क्या इस वेबसाइट की रजिस्ट्रेशन फीस है ?
जी नहीं दोस्तों, यह पूरी तरह से शुल्क रहित है |
बल्कि आप इस वेबसाइट से पैसे कमा सकते हैं |
क्या Toluna ऐप भी उपस्थित है ?
जी हां दोस्तों, इस वेबसाइट की ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं |
आज आपने क्या सीखा ?
आज आपने पैसे कमाने के लिए एक नई वेबसाइट Toluna के बारे में जाना |
यदि आप भी ऑनलाइन सर्वे करते हैं और पैसे कमाते हैं तो अपना अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर करें |
ऐसे ही नए-नए आर्टिकल पैसे कैसे कमाए से संबंधित जानने के लिए हमें सब्सक्राइब करना ना भूले |
यदि आपको मेरा यह आर्टिकल ‘ Toluna Se Paise Kaise Kamaye ’ / ‘ Toluna से पैसे कैसे कमाए’ बहुत पसंद आया तो इसे शेयर करना ना भूले |
Sharing Is Caring
यदि आपको इस वेबसाइट से संबंधित कोई समस्या आ रही है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं |
Thanks,