Sawal Ka Jawab Dekar Paise Kaise Kamaye
आज हम सीखने जा रहे हैं ‘Sawal Ka Jawab Dekar Paise Kaise Kamaye’ / ‘सवाल का जवाब देकर पैसे कैसे कमाए’ के बारे में |
दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति ‘ज्ञान’ है |
बिना ज्ञान के कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में किसी भी प्रकार की सफलता अर्जित नहीं कर सकता |
अज्ञानी व्यक्ति का जीवन निरर्थक है |
यह कोई जरूरी नहीं है दुनिया में सभी व्यक्तियों को एक ही प्रकार का ज्ञान प्राप्त हो |
हर किसी व्यक्ति को अलग-अलग तरह से अलग-अलग विषयों में ज्ञान प्राप्त होता है |
यदि आप भी अपने ज्ञान का यूज़ करके दूसरों की सहायता करने के साथ-साथ पैसा कमाना चाहते हैं |
तो यह आर्टिकल आपको बहुत अधिक पसंद आने वाला है |
क्योंकि हम सभी जानते हैं कि ज्ञान एक ऐसी वस्तु है जो बांटने से बढ़ती है |
अतः आप भी अपने ज्ञान का यूज करके उसे बढ़ा सकते हैं और दूसरों की मदद करने के साथ-साथ पैसे भी कमा सकते हैं |
आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताने जा रहा हूं ‘Sawal Ka Jawab Dekar Paise Kaise Kamaye’ / ‘सवाल का जवाब देकर पैसे कैसे कमाए ?’
यदि आप भी क्विज खेल कर पैसा कमाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ें |
यदि आप गेम खेलो पैसे कमाओ ऐप के बारे में जानना चाहते हैं तो यह मेरा आर्टिकल Sawal Ka Jawab Dekar Paise Kaise Kamaye आपको जरूर पढ़ना चाहिए |
“जैसे प्रेम हमें परिपूर्णता प्रदान करता है, वैसे ही ज्ञान हमें शक्ति देता है |”
Table of Contents
सवालों के विषय :-
किसी भी ऐप से सवाल का जवाब देकर पैसे कमाने के लिए आपके पास ज्ञान होना बहुत जरूरी है |
वह ज्ञान किसी भी विषय से संबंधित हो सकता है |
क्योंकि सवाल पूछने वाली ऐप की विषय से संबंधित कोई सीमा नहीं होती |
वह आपसे सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, समसामयिकी इत्यादि से संबंधित सवाल पूछे जा सकते हैं |
इस प्रकार सवालों के जवाब देकर आप ना केवल पैसे कमा सकते हैं बल्कि अपने ज्ञान में बढ़ोतरी कर सकते हैं |
“ ज्ञान ही एक ऐसा तत्व है, जो किसी अवस्था और किसी भी समय इंसान का साथ नहीं छोड़ता |”
सवाल के जवाब देकर पैसे कमाने वाली ऐप :-
सवालों के जवाब देकर पैसे कमाने में मदद करने वाली कुछ ऐप निम्न है,
Loco App
Baazi Now
Qureka Quiz App
Quora Se Paise Kamaye
हम यहां सीख रहे हैं ‘Sawal Ka Jawab Dekar Paise Kaise Kamaye’ / ‘सवाल का जवाब देकर पैसे कैसे कमाए’ के बारे में |
यदि आप शेयर बाजार की मूल बातें जानना चाहते हैं नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |
Loco App Se Paise Kaise Kamaye :-
Loco App एक प्रकार की गेमिंग एप है |
जिसमें आपको विभिन्न प्रकार के गेम खेलने को मिलते हैं |
इस ऐप की सहायता से आपको प्रश्नोत्तरी गेम खेलने को मिलता है |
इन प्रश्नों के उत्तर देकर अथवा गेम खेलकर आप पैसे कमा सकते हैं |
इसके द्वारा आप ना केवल प्रश्नों का उत्तर देकर पैसे कमा सकते हैं बल्कि अपने ज्ञान में बढ़ोतरी भी कर सकते हैं |
Loco App को गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है |
Loco App Ke Feartures :-
यह एक शुल्क रहित ऐप है और इसे आसानी से कहीं से भी चलाया जा सकता है |
इस ऐप पर बहुत सी भाषाएं उपस्थित है | जैसे कि हिंदी, पंजाबी, तेलुगू, मराठी, अंग्रेजी इत्यादि |
आप जिस भाषा में निपुण है उस भाषा का चुनाव कर सकते हैं |
इस ऐप पर आपको गेम खेलने के लिए अलग-अलग फॉर्मेट उपलब्ध है |
जैसे :- Loco Live Practice , Loco Arena Game, Loco League Game
Loco League Game :- इस विकल्प की सहायता से आप लाइव चल रहे किसी भी गेम पर बोली लगाकर आप पैसे कमा सकते हैं |
आप जिस गेम में रुचि रखते हैं उस गेम को ऐप पर चला कर पूर्व में अनुमान लगाकर पैसे कमा सकते हैं |
Loco Live Practice :- इस फॉर्मेट में आपसे कुछ सवाल पूछे जाते हैं |
इन सवालों का जवाब देकर आप पैसे कमा सकते हैं |
Loco Arena Game :- इसमें आपको चल रहे गेम में भाग लेना होता है |
यदि आप इस गेम में विजेता रहते हैं तो आपको कुछ पैसे मिलते हैं |
Loco App Se Paise Kaise Kamaye :-
Loco App से पैसे कमाने के लिए सर्वप्रथम आपको इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा |
डाउनलोड करने के पश्चात इस पर अपना अकाउंट बनाना होगा |
इस ऐप पर एक बार अकाउंट बनाने के पश्चात आप साइन इन करके क्विज गेम खेल कर पैसे कमा सकते हैं |
यह ऐप आपके पैसे आपके पेटीएम अकाउंट में ट्रांसफर करती है |
पेटीएम अकाउंट से आप पैसों को बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं |
Baazi Now Se Paise Kamaye :-
Baazi Now ऐप से पैसे कमाने के लिए सर्वप्रथम आपको इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा |
डाउनलोड करने के पश्चात आपको इसमें अपना अकाउंट बनाना होगा |
एक बार आप अपना इसमें अकाउंट बना लेते हैं तो आपके सामने दो तरह के गेम खेलने के ऑप्शन दिखाई देते हैं |
BingoBaazi Game
BrainBaazi Game
दोनों प्रकार के गेम के टास्क अलग-अलग है |
प्रत्येक गेम के अपने रूल और रेगुलेशन है जिन्हें आपको मानना पड़ेगा |
BingoBaaziGame :-
इस गेम को खेलने के लिए एक निर्धारित समय होता है |
उसी समय पर आपको इस ऐप को अपने मोबाइल में ओपन करना है |
आपकी टिकट में 3 पंक्तियां और 15 नंबर लिखे हुए होते हैं |
आपके पास जीतने के लिए 4 तरह के विकल्प उपस्थित होते हैं |
इस गेम में एंकर द्वारा एक नंबर सुनाया जाता है इसे आप को ध्यान से सुनना है |
जैसे ही एंकर द्वारा वह नंबर सुनाया जाता है आपको 10 सेकेंड के अंदर वह नंबर प्रेस करना होता है |
यदि एक पंक्ति में सभी नंबर एंकर द्वारा सुनाए गए नंबर से मैच करते हैं तो आप विजेता चुने जाते हैं |
BrainBaaziGame :-
यह गेम खेलने से पहले आपको नोटिफिकेशन प्राप्त होता है |
इस गेम में आपसे कुछ प्रश्न पूछे जाते हैं |
आपको इन प्रश्नों का जवाब देने के लिए केवल 10 सेकंड मिलते हैं |
यदि आपने एक भी प्रश्न का गलत जवाब दिया तो आप गेम से बाहर कर दिए जाएंगे |
यदि आपने सभी प्रश्नों का सही जवाब दिया तो आप विजेता चुने जाते हैं |
दोनों प्रकार के गेम मे आप को बचाने के लिए कुछ Lives भी मिलती हैं |
इस ऐप से पैसे आपके पेटीएम अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं |
Qureka Quiz App Se Paise Kaise Kamaye :-
यह एक प्रकार की ऑनलाइन क्विज प्रदान करने वाली ऐप है |
इस ऐप से पैसे कमाने के लिए सर्वप्रथम आपको इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा |
डाउनलोड करने के पश्चात आपको इस पर अपना अकाउंट बनाना होगा |
जैसे ही आप अकाउंट बना लेते हैं आपको देखने को मिलेगा की एक निर्धारित समय पर एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है |
उस निर्धारित समय पर आपको एक नोटिफिकेशन मिलेगा |
उसी समय पर आपको अपनी ऐप पर क्विज को खोलना है |
आपके सामने कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे |
जिसका उत्तर देने के लिए आपके पास केवल 10 सेकंड होंगे |
यदि आपने एक भी प्रश्न का गलत उत्तर दिया तो आप तुरंत गेम से बाहर कर दिए जाएंगे |
यदि आप सभी प्रश्नों का उत्तर सही देंगे तो आप विजेता चुने जाएंगे |
यह ऐप आपको अपने पेटीएम अकाउंट में पैसे स्थानांतरण करती है |
Quora Se Paise Kaise Kamaye :-
Website Quora से पैसे कमाने के लिए मैंने अपने पिछले आर्टिकल मे बताया है |
आप वहां से इसे पढ़ सकते हैं |
आज आपने क्या सीखा ?
आज आपने अपने ज्ञान का सदुपयोग करने के लिए कुछ ऐसी ऐप के बारे में जाना जो आपको पैसे देती है |
आज के मेरे आर्टिकल ‘Sawal Ka Jawab Dekar Paise Kaise Kamaye’ / ‘सवाल का जवाब देकर पैसे कैसे कमाए’ से आप बहुत ज्यादा लाभान्वित होंगे |
यदि आप शिक्षक हैं और अपने विषय में निपुण है तो आप भी अपने ज्ञान को दूसरों में बांटे |
आपके द्वारा दिए गए उत्तर से बहुत से लोगों का फायदा होगा |
आपके ज्ञान की भी वृद्धि होगी |
यदि आपको यह मेरा आर्टिकल बहुत पसंद आया तो इसे शेयर करना ना भूले |
Sharing Is Caring
ऐसे बहुत से रुचिकर, पैसे कमाने से संबंधित विषय की जानकारी के लिए हमें सब्सक्राइब करना ना भूले |
यदि आपको किसी भी ऐप से संबंधित समस्या आ रही है तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं |
FAQ
Most frequent questions and answers
क्या इन गेम्स को मोबाइल पर खेला जा सकता है?
हां, क्यों नहीं इन्हें आप मोबाइल का यूज करके भी खेल सकते हैं |
क्या यह गेम वास्तव में इनाम देते हैं ?
हां , लगभग सभी गेम्स इनाम देते हैं खेलने से पहले इन गेम्स के बारे में गूगल पर जांच की जा सकती है |
क्या हमारे साथ धोखाधड़ी भी हो सकती है ?
हां, आप केवल ट्रस्टेड वेबसाइट पर ही गेम खेल कर पैसे कमा सकते हैं क्योंकि आजकल इंटरनेट पर फ्रॉड भी बहुत हो रहे हैं |
क्या क्यूरा एक अच्छा प्लेटफार्म है ?
हां, क्यूरा बिल्कुल सही प्लेटफार्म है | यह हंड्रेड परसेंट लीगल और सही है | आप इस पर क्यूज के आंसर दे कर पैसे कमा सकते हैं |
Thanks,